इस अभिनेत्री के हाथ से निकली फिल्म, तो रोहित शेट्टी को दे डाली धमकी- अपना दिमाग ठिकाने…

Fashion/ Entertainment

हिंदी सिनेमा की अनुभवी अभिनेत्री नीना गुप्ता रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ का अब हिस्सा नहीं रही हैं। कहानी में मां का किरदार ठीक से फिट न होने की वजह से नीना को फिल्म से हटा दिया गया है। फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी को फिल्म की शूटिंग के कुछ हफ्ते बाद यह महसूस हुआ कि यह किरदार कहानी में फिट नहीं हो रहा है।
नीना के करीबी सूत्रों ने बताया, ‘नीना गुप्ता के साथ फिल्म निर्देशक ने कुछ हफ्ते शूटिंग की। बाद में उन्हें महसूस हुआ कि कहानी के हिसाब से किरदार मूल रूप से अपनी जगह नहीं बना रहा है। फिल्म की कहानी अक्षय कुमार और कटरीना कैफ के किरदारों के आसपास घूमती नजर आती है, जोकि एक बहादुर पुलिस अफसर की भूमिका निभा रहे हैं। जब इनकी बातें नीना जी से होती हैं तब वह दृश्य उस तरह से काम नहीं करते, जैसा कि निर्माताओं ने सोचा था। नीना जी सारा माजरा समझ गईं और उन्होंने फिल्म से पल्ला झाड़ लिया।’
इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आगे चलकर नीना गुप्ता और रोहित शेट्टी के रिश्तों में खटास पैदा हो सकती है। सूत्र का कहना है कि अभिनेत्री ने निर्देशक की बात को अच्छे से समझा और जायज ठहराया। आगे चलकर उन्होंने इस घटना को लेकर रोहित पर एक जोक भी मारा। उन्होंने कहा कि अगर मुझे आगे किसी फिल्म का ऑफर देते हो तो उसके लिए पहले अपना दिमाग ठिकाने पर रखकर सोच लेना।
इसी साल मई के महीने में अभिनेत्री नीना गुप्ता ने रोहित शेट्टी की इस फिल्म में किरदार मिलने के लिए अपनी खुशी जाहिर की थी। वह अक्षय कुमार की एक ऐसी मां का किरदार निभाने वाली थीं जो रूढिवादिताओं से कोसों दूर थी। यह फिल्म अगले साल मार्च के महीने में रिलीज होगी। अक्षय कुमार और कटरीना कैफ फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।