मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

Lucknow
  • मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में प्रस्तावित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आया। इस क्रम में पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान तैनात पुलिस बल को आवश्यक ब्रीफिंग दी गई और ड्यूटी के दौरान सतर्कता, यातायात प्रबंधन तथा भीड़ नियंत्रण को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल के प्रवेश एवं निकास मार्गों, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था सहित अन्य सुरक्षा पहलुओं का गहन निरीक्षण किया।

पुलिस उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए समुचित सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। साथ ही सभी कर्मियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए गए।