Summer Special Train: गर्मियों की छुट्टियों से पहले भारतीय रेलवे का गिफ्ट, लखनऊ होकर चलेंगी साप्ताहिक दो समर स्पेशल ट्रेन

# ## Lucknow

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए सुलतानपुर और वाराणसी से लोकमान्य तिलक टर्मिनल (मुंबई) के लिए दो समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। दोनों साप्ताहिक ट्रेनें लखनऊ होकर गुजरेंगी।

सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि दोनों ट्रेनों में थर्ड एसी इकोनॉमी श्रेणी के 14 और सामान्य के चार कोच होंगे। यह व्यवस्था यात्रियों को आरामदायक सफर और किफायती विकल्प उपलब्ध कराएगी।

ट्रेन नंबर 04212 सुलतानपुर से 20 मई से 15 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को सुबह 4:00 बजे रवाना होगी। यह सुबह 6:20 बजे लखनऊ पहुंचेगी और कानपुर, उरई, झांसी, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, भुसावल, पाचोरा, चालिसगांव, नासिक रोड, कल्याण, ठाणे होते हुए दूसरे दिन दोपहर 12:20 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04211 21 मई से 16 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को दोपहर 2:35 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल से चलेगी। लखनऊ रात 8:50 बजे और सुलतानपुर रात 11:00 बजे पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 04226 वाराणसी से 21 मई से 09 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को रात 1:35 बजे रवाना होगी। जौनपुर और सुलतानपुर होते हुए सुबह 6:20 बजे लखनऊ पहुंचेगी और कानपुर, उरई, झांसी, बीना, इटारसी, भुसावल, चालिसगांव, नासिक, कल्याण, ठाणे होते हुए अगले दिन दोपहर 12:20 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04225 22 मई से 10 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 2:35 बजे एलटीटी से चलेगी। लखनऊ रात 8:50 बजे और वाराणसी रात 2:05 बजे पहुंचेगी।