चैत्र रामनवमी के चलते लखनऊ से गुजरने वाले कई मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन त्यागी ने बताया कि डायवर्जन 24 से 27 मार्च के बीच मालवाहक भारी वाहन, ट्रक, डीसीएम, ट्रैक्टर आदि बड़े वाहन लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर प्रतिबंधित रहेंगे। यातायात से संबंधित समस्या आने पर कंट्रोल रूम नंबर 94544405155 पर संपर्क कर सकते हैं।
पुलिस उपायुक्त के अनुसार सीतापुर रोड से आने वाली बसें, बड़े-भारी वाहन बाराबंकी-अयोध्या की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये वाहन इन्दौराबाग किसानपथ अंडरपास (सीतापुर रोड) से किसान पथ होते हुए सुलतानपुर रोड(चांदसराय) से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होते हुए जा सकेंगे।
सीतापुर रोड से आने वाली बसें, बड़े, भारी वाहनों को बाराबंकी-अयोध्या की तरफ रोक रहेगी। ये वाहन बाजपुर किसानपथ अंडरपास (हरदोई रोड) से किसान पथ होते हुए सुलतानपुर रोड (चांदसराय) से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होते हुए जा सकेंगे।
कानपुर से आने वाली बसें, बड़े, भारी वाहन बाराबंकी-अयोध्या की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये वाहन जुनाबगंज मोड़, मोहनलालगंज कस्बा तिराहा से दाहिने बछरावां से हैदरगढ़ से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होते हुए जा सकेंगे।
-आगरा एक्सप्रेस-वे से भारी वाहन खुशहालगंज किसानपथ अंडरपास से किसान पथ होते हुए सुलतानपुर रोड (चांदसराय) से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होते हुए जा सकेंगे।
