बूथ स्तर पर सुना गया प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम

Lucknow
  • बूथ स्तर पर सुना गया प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम

प्रधानमंत्री के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 131वें संस्करण को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद ने कैंट विधानसभा के बूथ संख्या 138 पर कार्यकर्ताओं के साथ ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना।

इसी क्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा एवं मध्य उपविजेता राजेश गुप्ता ने लालकुआं स्थित रिसालदार पार्क में कार्यक्रम में सहभागिता की। लखनऊ नगर निगम सदस्य मुकेश शर्मा ने चिनहट स्थित बूथ संख्या 421 पर, जबकि विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह ने अलीगंज के बूथ संख्या 210 पर कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना।

गोमतीनगर क्षेत्र में नगर निगम सदस्य अनूप गुप्ता ने बूथ संख्या 318 पर, नगर निगम कार्यालय में महापौर सुषमा खर्कवाल ने तथा इंजीनियरिंग चौराहा स्थित कार्यालय पर उत्तर विधायक डॉ. नीरज बोरा ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। वहीं विधायक ओ. पी. श्रीवास्तव ने लाल बहादुर शास्त्री द्वितीय वार्ड के बूथ संख्या 208 पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सरोकारों और जनभागीदारी से जुड़े विचारों को कार्यकर्ताओं ने गंभीरता से सुना और उन्हें आत्मसात करने का संकल्प लिया।