दिन में धूप, रात में सर्दी फिर पड़ेगा कोहरा, जानें क्या है मौसम का हाल

# ## UP

 उत्तर प्रदेश में अब दिन में धूप, रात में सर्दी और उसके बाद कोहरा पड़ने की संभावना है। पश्चिमी-उत्तर हवा की वजह से प्रदेश में मौसम बदलेगा। फिलहाल पश्चिमी और पूर्वी संभाग में कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है।

हालांकि आने वाले दिनों में बढ़ती सर्दी का असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक देखा जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास है, लेकिन न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे जा चुका है।पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आने वाले कुछ दिनों तक यहां बूंदाबांदी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं का असर रहेगा, जिससे सर्दी बढ़ेगी। हवा की दिशा बदलने से प्रदूषण में भी अस्थायी बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, तीन-चार दिन बाद हालात सुधरने शुरू हो जाएंगे। कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक नीचे जा सकता है।