उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत “महिला स्वास्थ्य के आयाम” परिचर्चा का किया शुभारंभ

Lucknow
  • उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत “महिला स्वास्थ्य के आयाम” परिचर्चा का किया शुभारंभ

लखनऊ। मिशन शक्ति अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान तथा रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से सोमवार को आईएमए भवन, लखनऊ में “महिला स्वास्थ्य के आयाम” विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। इस अवसर पर 50 टीबी रोगियों को गोद लेकर उन्हें पोषण पोटली वितरित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा महिलाओं को प्राथमिकता दी है। उन्होंने महिलाओं और बच्चों में एनीमिया से बचाव, टीबी उन्मूलन तथा जीवन के हर पहलू में खुशियाँ लाने हेतु अनेक योजनाएँ चलाई हैं। इसी क्रम में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान चलाया गया, जिसके तहत महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वर्ष 2021 में शुरू किया गया मिशन शक्ति अभियान महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने हेतु चलाया जा रहा है।
कार्यक्रम में महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. गीतांजलि ने किशोरी स्वास्थ्य और माहवारी स्वच्छता पर विस्तृत जानकारी दी। डॉ. फातिमा शिबा ने एनीमिया के कारणों एवं निवारण पर प्रकाश डाला, वहीं डॉ. निरूपमा सिंह ने महिलाओं में अस्थि रोग की रोकथाम पर चर्चा की।
कार्यक्रम में सचिव एवं स्वास्थ्य चिकित्सा तथा मिशन निदेशक, उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक डॉ. पिंकी जोवेल, महानिदेशक परिवार कल्याण डॉ. पवन सिंह अरुणा, डॉ. जी.पी. गुप्ता, अपर निदेशक लखनऊ मंडल, बलरामपुर अस्पताल की निदेशक डॉ. कविता आर्या, डॉ. कजली गुप्ता, डॉ. सविता गुप्ता, डॉ. सरिता सिंह, आईएमए अध्यक्ष डॉ. एम.एस. सिद्दीकी, डॉ. ए.के. सिंघल, डॉ. अनिल श्रीवास्तव, योगेश रघुवंशी, सतीश यादव, रेडक्रॉस सदस्य, नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थी तथा सीफॉर संस्था के सहयोगी उपस्थित रहे।