- ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का लखनऊ में भव्य स्वागत किया गया
लखनऊ के गौरव ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला जिन्होंने अंतरिक्ष वैज्ञानिक के रूप में अंतरिक्ष में जाकर सफल परीक्षण किया उनके लखनऊ प्रथम आगमन पर भाजपा शीर्ष संगठन के नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी,उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक महापौर सुषमा खर्कवाल,नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और भाजपा के पदाधिकारी द्वारा जगह-जगह पर स्वागत किया गया।विधानसभा के अनुसार मंडल अध्यक्ष से संपर्क कर अपने यथा स्थान पर कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।
सरोजिनी नगर दक्षिण प्रथम द्वितीय तृतीय से बृजेश कुमार मिश्रा ,मंडल अध्यक्ष शिव शंकर विश्वकर्मा,मंडल अध्यक्ष के के श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष विनोद मौर्य,मडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज कपूर वर्मा, अमृता वर्मा, वार्ड अध्यक्ष सुनील शर्मा,ए.के. सिन्हा, अनुराग केसरी, एडवोकेट विजय त्रिपाठी,दिनेश वर्मा, नीरज शर्मा,नितेश वार्ष्णेय, तीनों मंडलों के और भी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का भव्य स्वागत, लखनऊ एयरपोर्ट से लेकर लोकभवन तक जश्न का माहौल
सोमवार सुबह 8:30 बजे अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का लखनऊ एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा पूरी करने के बाद पहली बार अपने गृह नगर पहुंचे शुभांशु का अभिनंदन देखने योग्य था। एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, महापौर सुषमा खर्कवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी सहित कई मंत्री, विधायक और गणमान्यजन उपस्थित रहे।
सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (CMS) के सैकड़ों बच्चों ने हाथों में तिरंगा थामकर और एस्ट्रोनॉट की वेशभूषा धारण कर अपने पूर्व छात्र का अभिनंदन किया। शुभांशु के स्वागत में एयरपोर्ट ढोल-नगाड़ों की गूंज और भारत माता की जय के नारों से सराबोर रहा।
एयरपोर्ट से निकलकर शुभांशु शुक्ला थार जीप पर सवार हुए। रास्ते में जगह-जगह बैनर, पोस्टर और तोरणद्वार सजाए गए थे। लखनऊवासियों ने फूलों की वर्षा और नारों से उनका स्वागत किया। जीप से होते हुए शुभांशु सीधे अपने विद्यालय सिटी मॉन्टेसरी स्कूल पहुंचे, जहां से उन्होंने शिक्षा प्राप्त की थी। यहां बच्चों और शिक्षकों ने तालियों, गीतों और नारों से उनका स्वागत किया। परिवार के सदस्यों की मौजूदगी ने इस पल को और भावुक बना दिया।
कार्यक्रम के अनुसार शुभांशु दोपहर बाद लोकभवन जाएंगे, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनकी विशेष मुलाकात होगी। प्रदेश सरकार ने उनके सम्मान में एक औपचारिक समारोह का आयोजन किया है। गौरतलब है कि शुभांशु शुक्ला एक्सियोम-4 मिशन के तहत 20 दिन तक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर रहे और 15 जुलाई 2025 को पृथ्वी पर लौटे। इसके बाद 17 अगस्त को भारत पहुंचे और 18 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे भेंट की।
करीब 18 महीने बाद अपने शहर लौटे शुभांशु के स्वागत की तैयारियों के लिए प्रशासन और नागरिकों ने पूरा माहौल उत्सवी बना दिया। उनके घर और आसपास की गलियों का भी नवनिर्माण कराया गया। शुभांशु के पिता शंभु दयाल शुक्ला और माता आशा शुक्ला का गर्व पूरे लखनऊवासियों की खुशी में झलकता दिखा।