दो से तीन दिन में दिल्ली-एनसीआर में मानसून की एंट्री, यलो अलर्ट जारी

# ## National

अभिषेक राय

(www.arya-tv.com)

भारत के ज्यादातर हिस्सों में मानसून दस्तक दे चुका है। अब इसकी एंट्री दिल्ली और हरियाणा में होने जा रही है। प्री मानसून बारिश से कुछ राहत जरूर मिली है। कई राज्य बारिश से बेहाल हो गए हैं। जिससे गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है। राजधानी में कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। ऐसे में 23 जून तक लगातार झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट
मानसून अगले दो से तीन दिनों में दिल्ली, हरियाणा पहुंचेगा। इन दिनों में बारिश के साथ ही आंधी चलने की भी संभावना है। ऐसे में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। हालांकि, यहां मानसून की एंट्री 22-23 जून तक हो सकती है। वहीं, कुछ दिनों से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत तो जरूर मिली है, लेकिन उमस बरकरार है।

चार दिन बाद गर्मी से मिलेगी पूरी राहत
दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में 24 जून को भी मौसम खराब रह सकता है। दोनों ही दिन तेज हवाओं और गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। हालांकि, इसको लेकर किसी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। दोनों ही दिन हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे देखी जाएगी। आंधी के दौरान हवा की स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

दो से तीन दिन में दिल्ली में मानसून
दक्षिण पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही पिछले दो दिनों में यह मध्य, पश्चिम और पूर्वी भारत के ज्यादातर हिस्सों में पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून के अगले दो से तीन दिनों में दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्से में पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा है कि 20 से 25 जून के बीच हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख सहित पूरे उत्तर भारत में बारिश हो सकती है। वहीं, राजस्थान और श्रीनगर में गर्मी से लोग अब भी बेहाल हैं। झारखंड में भारी बारिश से चार लोगों की मौत हो गई और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है।

जलभराव से निपटने की तैयारी
राजधानी में 71 जगहों पर बड़े पैमाने पर जलभराव होता है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) व ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त सर्वे में इन जगहों का पता चला है। दिल्ली में अगले सप्ताह मानसून दस्तक दे सकता है। ऐसे में इंतजाम परखने के लिए पीडब्ल्यूडी के उप सचिव एमके निखिल की ओर से लेटर जारी कर शुक्रवार को उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई है।