सरोजनी नगर। राजधानी के विकास खंड सरोजनी नगर क्षेत्र में स्थित श्री गांधी आदर्श विद्यालय अमावां में बाल दिवस मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह चौहान ने पं0 जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
उन्होने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नेहरु जी स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री थे उन्हें बच्चों से अत्यधिक प्रेम था इसीलिए नेहरू जी के जन्मदिवस को बाल दिवस रुप मनाया जा रहा है। देश को आजाद कराने मे उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।
पं0 नेहरु का भारत की राजनीति मे एक अलग स्थान था। कार्यक्रम मे विद्यालय के अध्यापक एवं छात्र/छात्राएं उपस्थित थे।
