हमारी कुछ आदतें जाने अनजाने में हमारी कार को बडा नुकसान पहुंचाती है.
1. अक्सर आप गाडी चला रहे होते है तो आपका एक हाथ स्टीयरिंग व्हील पर होता है और दुसरा हाथ गीयर के उपर होता है या आप उसे होल्ड किये होते हैं। सामान्य तौर पर ये कुछ अलग नहीं लगता है। मगर ये आपके गियर्स के लिए काफी हानिकारक है। दरअसल लगातार हाथ रखे रहने से सिन्क्रोनाइजर्स एक्टीवेट रहते है जिससे गियर शिफ्ट के लिए जिम्मेदार पार्ट्स पर घर्षण बढता रहता जिससे आपके गियर फिसलने लगते है।
2 आजकल सामान्य तौर पर आजकल गाडीयों में टर्बो चार्जर् दिया जा रहा है। ऐसी गाडीयों के साथ हमारी एक गलत आदत है। दरअसल अगर आपकी गाडी में टर्बोचार्जर है तो आपको घर आते ही एकदम अपनी गाडी के इंजन को बंद नहीं करना चाहिए। दरअसल टर्बो चार्जर आपकी गाडी की पावर को बडा देते है, ऐसे में लम्बे समय तक गाडी चलाने के बाद अगर आप गाडी एकदम बंद कर देते है तो यह आपके टर्बोचार्जर को खराब कर सकता है। ऐसे में हमारी सलाह होगी कि आप अपनी गाडी को रोकने के बाद 15 – 20 सैकण्ड बाद बंद करें।
3 जब गाडी चलाते समय हमें स्पीड ब्रेकर मिलता है तो हम गाडी स्लो कर लेते है और स्पीड ब्रेकर निकल जाने पर उसी गियर पर स्पीड को एक्सलरेट करने लगते है जो एक खराब आदत है। इस आदत से इंजन पर जोर पडता है और सिलेन्डर बॉक्स क्लच और गियर बॉक्स जैसे पार्ट्स खराब होने लगते है।
4 कुछ लोग गाडी लचाते समय अधिकांश समय अपना पैर, क्लच या ब्रेक पर रखते हैं। ऐसे में ये उनके फुट रेस्ट की तरह काम आने लगता है जो क्लच और ब्रेक्सपैड के लिए काफी घातक है। इसके साथ ही अक्सर हम सिग्नल पर क्लच दबा कर रखते है, ये भी क्लच के लिए अच्छा नहीं है इसकी जगह आप गियर को न्यूट्रल पर ले आयें।
5 जो लोग ऑटोमैटिक कार चलाते है वो लोग अक्सर अपनी गाडी को पार्क करके p
