शिवसेना—बीजेपी में तकरार बरकरार, कांग्रेस सांसद ने सोनिया को लिखी चिट्ठी

# ## National

मुंबई। महाराष्ट्र में 50—50 के फॉर्मूले पर अड़ी शिवसेना पीछे हटने का नाम नहीं ले रही है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और शिवसेना के बीच खींचतान जारी हैं। इसी बीच महाराष्ट्र कांग्रेस के कद्दावर नेता और सांसद हुसैन दलवई ने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को महराष्ट्र में गठबंधन सरकार बनाने पर चिट्ठी लिखी है।

क्या है चिट्ठी में?
हुसैन दलवई ने चिट्ठी में सोनिया गांधी से अपील करते हुए लिखा है ​कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी), कांग्रेस और शिवसेना को मिलकर सरकार गठन करना चाहिए।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि जहां महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी में सरकार गठन पर सहमति नहीं बन पा रही है, ऐसे में कांग्रेस, अल्पसंख्यक समुदाय के लोग, गठबंधन में हमारी सहयोगी एनसीपी और शिवसेना साथ मिलकर सरकार बनाएं।

कांग्रेस सासंद ने कहा कि इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और प्रणब मुखर्जी के चुनाव के दौरान भी शिवसेना ने हमारा साथ दिया था।