लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत बृजलाल मेमोरियल पब्लिक इण्टर काॅलेज, बेनीमाधव गंज, रायबरेली के केन्द्रीय पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं0 श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 78 खण्डों का वांड़मय साहित्य की स्थापित किया गया। उपरोक्त यह वाङ्मय साहित्य गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट, गायत्री ज्ञान मंदिर इन्दिरा नगर के सक्रिय कार्यकर्ता श्रीमती सावित्री शर्मा ने अपने श्वसुर स्व. रविलाल शर्मा की स्मृति में संस्थान के पुस्तकालय को भेंट किया तथा शिक्षक/शिक्षिकाओं को अखण्ड ज्योति पत्रिका भेंट की तथा सभी छात्र-छात्राओं को एक-एक युग निर्माण पत्रिका भी भेंट किया।
इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा वाङ्मय साहित्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ज्ञान दान ही युगधर्म है ऋषि साहित्य है, ‘‘अब इंग्लिस मीडियम के छात्र-छात्रायें भी ऋषि वांङ्मय से नैतिक शिक्षा प्राप्त करेगंे’’ उपरोक्त ज्ञान-दान अपने पूर्वजों की स्मृति में करना चाहिये। संस्थान के प्रबन्धक श्री सुशील यादव ने धन्यवाद ज्ञापन प्रदान किया।
इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा, श्री उदयभान सिंह संस्थान के पधानाचार्य श्री चित्तरंजन नायक सहित शिक्षक-शिक्षिकायें एवं छात्र-छात्रायें मौजूद थे।
