सरोजिनी नगर । क्षेत्र के ग्राम पंचायत दादूपुर में गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी लखनऊ मनीष बंशल ने ग्राम सभा में हुए विकास कार्यों का जायजा लिया सरकार द्वारा नागरिकों को जो भी सुविधाएं सेवाएं दी जा रही हैं उनकी गहनता से पड़ताल करने के बाद वे संतुष्ट दिखे जिसके बाद उन्होंने मौजूदा ग्राम प्रधान के द्वारा ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों को लेकर ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह की काफी सराहना की उनके साथ खंड विकास अधिकारी अजीत कुमार सिंह ,सहायक विकास अधिकारी कौशल कुमार सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
ग्राम प्रधान की मौजूदगी में ग्राम पंचायत वासियों से गांव के विकास की ,स्वच्छता के बारे मे जानकारी प्राप्त किया औऱ सरोजनीनगर विधानसभा की सबसे स्वच्छ एवं विकसित ग्राम पंचायत होने के कारण ग्राम प्रधान सुरेन्द्र सिंह चौहान को बधाई देते हुए विकास की गति को औऱ बढ़ाने हेतु उपस्थित अधिकारियों को आदेशित किया।
