अयोध्या में इस बार दिवाली पर महाजश्न होने वाला है। इस बार दीपोत्सव में कई देशों की रामलीला मंडलियां रामलीला का अयोध्या में मंचन करेंगी। 5 लाख 51 हजार दिए जलाए जाएंगे। अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां चल रही हैं। 26 अक्टूबर को सीएम योगी अयोध्या पहुंचेंगे।
अयोध्या में रामचरितमानस का लेजर शो होगा। वहीं 13 देशों की रामलीला, साढ़े 5 लाख दीपों का कीर्तिमान और सतरंगी लाइट्स इस बार अयोध्या का मुख्य आकर्षण होंगे। इस बार राम की पैड़ी को भी नए तरीके से बनाया गया है। सरयू के साफ पानी को राम की पैड़ी में लाने की तैयारी की गई है।
कई देशों के प्रतिनिधि देखेंगे रामलीला
इस बार दीपोत्सव में कई देशों की रामलीला मंडलियां रामलीला का अयोध्या में मंचन करेंगी। राम कथा पार्क में रामलीला के मंचन की भव्य तैयारियां की गई हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ कई देशों के प्रतिनिधि रामलीला को देखेंगे।
