महाराष्ट्र और हरियाणा में सोमवार सुबह 7 बजे से मतदान हो रहा है। 24 अक्टूबर को मतगढ़ना होगी। नितिन गडकरी, मोहन भागवत समेत कई दिग्गजों ने मतदान किया है।
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने पूरे परिवार के साथ नागपुर में वोटिंग की है।
एनसीपी नेता अजीत पवार ने भी मतदान कर दिया है। आपको बता दें कि पवार बारामती विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका सीधा मुकाबला बीजेपी से गोपीचंद पाडलकर से बताया जा रहा है।
मशहूर अभिनेत्री शुभा खोटे ने अंधेरी पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग की है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में मतदान किया है।
आपको बता दें कि महाराष्ट्र की 288 और हरियाणा की 90 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं। दोनों ही राज्यों के नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।
उद्धव ठाकरे ने भी वोट डाला है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मतदान उज्जवल महाराष्ट्र के लिए है। इसलिए सभी को मतदान करना है।
बारामती से सुप्रिया सुले ने भी वोट डाला है।
एनसीपी अध्यक्ष सरद पवार ने भी वोट डाला है।
आदित्य ठाकरे शहरी क्षेत्र से मैदान में हैं।
