रोहित का दोहरा शतक, इंडिया का स्कोर 482/9

# Game

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे तीसरे टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है। लंच-ब्रेक तक भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 357 रन बना लिए हैं।

आपको बता दें कि जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम में यह टेस्ट खेला जा रहा है। अभी तक इस सिरीज में भारत का शानदार प्रदर्शन रहा है। भारत ने सिरीज में पहले दो मैचों में जीत हासिल कर लिया है।

आखिरी टेस्ट मैच में भारत के कप्तान विराट कोहली ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। शनिवार को पहले दिन खेल की शुरुआत हुई। मौसम के बिगड़ते मिजाज के चलते 58 ओवर का ही खेल हुआ था।

लंच ब्रेक तक भारत ने चार विकेट खोकर 357 रन का स्कोर बना लिया है। सलामी बल्लेबाजी रोहित शर्मा अपने पहले दोहरे शतक से मात्र एक रन दूर रहें थे। लंच के बाद दोहरा शतक मारने के बाद वह भी आउट हो गए।

अभी तक के आंकड़े
रोहित का साथ देने उतरे मयंक अग्रवाल 19 बालों में 10 रन ही बना पाए। वहीं चेतेश्वर पुजारा 9 बाल खेलकर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

कप्तान कोहली 22 गेंदों में मात्र 12 ही बना सके और वह भी पवेलियन लौट गए। रहाणे ने टीम को संभालते हुए 195 गेंदों में 115 रन बनाएं। वहीं रोहित शर्मा ने 255 गेंदों में 212 रन बनाकर टीम को एक मजबूत बढ़त स्थिति में खड़ा कर दिया है। अभी रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन मैदान पर डटे हुए हैं।