लखनऊ। हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी का शनिवार को सीतापुर में उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। बेटे सत्यम ने कमलेश को मुखाग्नि दी है। अंतिम संस्कार में जनसैलाब उमड़ा है। मौके पर कमीश्नर, आईजी ,डीएम व एसपी मौजूद रहे। हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की शुक्रवार को हत्या कर दी थी।
दुबई से सूरत आए रशीद पठान ने इस हत्या की शाजिस रची थी। इस मामले में कुल पांच आरोपी है। तीन को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।
गुजरात एटीएस ने 24 घंटे के अंदर कमलेश तिवारी हत्याकांड को साल्व कर दिया।
डीजीपी ओपी सिंह ने शनिवार को प्रेस कॉफ्रेंस के जरिए बताया कि कमलेश तिवारी की हत्या 2015 में मोहम्मद साहब पर दिए गए बयान के कारण की गई है।
