प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में रहते हुए भी पति निक जोनस के लिए करवाचौथ का व्रत रखा । ये उनका पहला करवाचौथ था । इस मौके पर उन्होंने त्योहार की सारी रस्में अदा कीं । उन्होंने मेहंदी लगवाई, जिस पर निक का नाम भी था । साथ ही लाल साड़ी और चूड़ा पहन सजीं । 
प्रियंका ने करवाचौथ की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं । प्रियंका के पहले करवाचौथ की खास बात ये थी कि उन्होंने जोनस कॉन्सर्ट में पहुंचकर व्रत तोड़ा । निक जोनस अपने कॉन्सर्ट में व्यस्त थे इसलिए प्रियंका वहां पहुंची और करवाचौथ की सारी विधि पूरी की ।
इस बात की जानकारी प्रियंका ने अपनी तस्वीरों के कैप्शन के जरिए दी। प्रियंका के अलावा निक ने भी करवाचौथ की तस्वीरें शेयर की हैं । इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘मेरी बीवी भारती है । वो हिंदू है, और हर मायने में अद्भुत है । उन्होंने मुझे अपने कल्चर और धर्म के बारे में बहुत कुछ सिखाया है । मैं उन्हें हमेशा एडमायर करता हूं और जैसा आप देख सकते हैं कि हम दोनों कितनी मस्ती कर रहे हैं । आपको करवा चौथ की बधाई ।’ 
निक ने प्रियंका से किश्चियन के अलावा हिंदू रीति-रिवाज के साथ भी शादी की थी । प्रियंका से शादी के बाद निक कई सारे हिंदू रीति-रिवाज निभाते नजर आते हैं । प्रियंका का पहला करवाचौथ निक के लिए भी अच्छा अनुभव रहा । इस दौरान निक क्रीम कलर के पायजामे-कुर्ते में नजर आए ।
प्रियंका की हाल ही में फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ रिलीज हुई है । शादी के बाद ये प्रियंका की पहली कमबैक फिल्म थी । इस फिल्म में प्रियंका ने एक मां का रोल निभाया । प्रियंका के साथ फरहान अख्तर भी लीड रोल में हैं । इस फिल्म को शोनाली बोस ने डायरेक्ट किया । फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर चुकी है ।
