पीएम मोदी के विजनरी नेतृत्व में 2027 तक भारत बन जायेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था : डॉ. राजेश्वर सिंह

Lucknow
  • पीएम मोदी के नेतृत्व, नीतियों और निष्ठा से भारत विज्ञान, अनुसंधान, तकनीकी और निर्यात में अग्रणी राष्ट्र बनकर उभरा : डॉ. राजेश्वर सिंह
  • अंत्योदय से सर्वोदय और सर्वोदय से राष्ट्रोदय है मोदी-योगी और भाजपा का लक्ष्य: डॉ. राजेश्वर सिंह
  • लाभार्थी सम्मलेन में सरोजनीनगर विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, कहा 2024 में प्रचंड बहुमत से पुनः जीतेगी भाजपा
  • डॉ. राजेश्वर सिंह ने मेधावियों को बांटे स्मार्टफोन व टैबलेट, कहा- युवाओं को तकनीकी दक्ष बनाना हमारी प्रतिबद्धता

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की 9 साल को उपलब्धियों को सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नाम समर्पित किया है, इसी को लेकर भाजपा द्वारा देशभर में निरंतर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

सरोजनीनगर विधायक डॉ. सिंह ने अपने आशियाना स्थित आवास पर लाभार्थी सम्मलेन का आयोजन किया जिसमें सरकार की विभिन्न योजनाओं के 500 से अधिक लाभार्थियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सरोजनीनगर विधायक ने मीडिया से वार्ता करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई, डॉ. सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 9 वर्षों में भारत का भूतपूर्व विकास हुआ है। 9 वर्षों में गरीबों के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की गई हैं और हर योजना से करोड़ों लोगों को फायदा हुआ है।

सरोजनीनगर विधायक ने पार्टी की अंत्योदय की नीति का उल्लेख करते हुए बताया कि केंद्र सरकार द्वारा 80 करोड़ लोगों को राशन दिया गया, 3 करोड़ से ज्यादा शहरी व ग्रामीण आवास दिए गए, 2.86 करोड़ परिवारों को बिजली कनेक्शन दिए गये, 37 करोड़ आयुष्मान भारत हेल्थ एकाउंट बने, 5 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त इलाज मिला, 25 लाख करोड़ रुपये से अधिक सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित किये गए हैं। भारत सरकार की पारदर्शी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचा है।

सरोजनीनगर विधायक ने बताया कि 2014 में एक हज़ार के करीब स्टार्टसअप्स थे जबकि आज 1 लाख के स्टार्टसअप्स के साथ भारत विश्व में दूसरे स्थान पर है। युवाओं का मौका मिल रहा है, स्किल डेवलपमेंट हो रहा है, ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में 80 से घटकर हम 40वें स्थान पर आ चुकें हैं। G-20 का नेतृत्व भारत के लिए गर्व की बात है। देश-विदेश के लोग भारत आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश हिंदुस्तान की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उत्तर प्रदेश में 6 लाख 90 हज़ार करोड़ का एतिहासिक बजट आया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 33.50 लाख करोड़ का इन्वेस्टमेंट आया है। पीएम मोदी और सीएम योगी की नीतियों, निष्ठा और नियत पर देश-विदेश की कंपनियों को विश्वास है।

प्रेस वार्ता के दौरान विपक्ष के महागठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि जनता मोदी जी की नीतियों पर विश्वास है निष्ठा पर विश्वास है जिसके कारण पिछली बार भी समाजवादी पार्टी की 5 सीटें आई और बसपा की 10 सीटें आई थी, लेकिन इस बार लगता है वह भी नहीं आएगी।

मेधावियों को बांटे स्मार्टफोन व टैबलेट-

डॉ. राजेश्वर सिंह हरौनी स्थित सीको कॉलेज ऑफ फार्मेसी में आयोजित ’लैलैपटॉप वितरण कार्यक्रम’ में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे। यहां उन्होंने विद्यार्थियों को स्मार्टफोन व टैबलेट बांटे साथ ही भविष्य को लेकर उनका उचित मार्गदर्शन किया। यहां उन्होंने छात्र-छात्राओं को डिजिटल लिटरेसी के साथ-साथ खेल के प्रति भी प्रोत्साहित किया तो वहीं पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी सचेत किया। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि युवाओं का एक नया विचार पूरी दुनिया बदल सकता है। आने वाला समय डिजिटल शिक्षा का है इसलिए युवाओं के लिए डिजिटल साक्षरता सबसे महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 में मोबाइल फ़ोन की संख्या 30 करोड़ और इंटरनेट कनेक्शनों की संख्या 6 करोड़ थी जो कि बढ़कर क्रमशः 60 करोड़ और 83 करोड़ हो चुकी है। 12 जीबी से बढ़कर 25 जीबी हो चुका है।