अमूमन लोग सब्जियों के छिलके उतार कर फेंक देते हैं जो कि गलत है। बता दें कि सब्जियों के छिलकों में प्रमुख पोषक तत्व जैसे कि विटामिन ए, सी, ई और एंटीऑक्सीडेंट्स, फ्लेवेनोइड्स आदि होते हैं। अब से अगली बार सब्जियों के छिलकों को फेंकने की गलती ना करें बल्कि उनका इस्तेमाल करने का तरीका जान लें। प्याज और लहसुन के छिलकों को इस्तेमाल करने के तरीके लहसुन और प्याज के छिलके में फेनाइलप्रोपानोइड एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट संपूर्ण सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। 
चावल बनाएं
चावल में प्याज और लहसुन का छिलका उतारे बिना इस्तेमाल करें। इससे चावल में पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ जाती है क्योंकि इन छिलकों में समान मात्रा में विटामिंस और पोषक तत्व होते हैं। अगर आप इन छिलकों को खाना नहीं चाहते हैं तो पकाने के बाद और खाने से पहले इन्हें निकाल दें। इससे चावल का फ्लेवर बढ़ जाएगा। सूप में डालें इन छिलकों को आप सूप या मांस के रस में डाल सकते हैं। सूप में प्याज और लहसुन के छिलके पकाते समय डालें और फिर छानकर सूप पी लें। इस तरह छिलकों के पोषक तत्व बेकार नहीं होते हैं।
फ्लेवर की तरह करें इस्तेमाल
लहसुन और प्याज के छिलके को भूनकर ग्राइंड कर लें। इस पाउडर का इस्तेमाल खाने का जायका बढ़ाने के लिए कर सकते हैं। इससे खाने में हल्का सा फ्लेवर आ जाता है। मांसपेशियों में ऐंठन क्या आप जानते हैं कि प्याज का छिलका मांसपेशियों में ऐंठन से राहत दिलाने में असरकारी होता है। एक पैन में एक कप पानी और प्याज के छिलके डालें। इसे उबाल लें और फिर पानी को छानकर पी लें। इससे तुरंत मांसपेशियों में ऐंठन से राहत मिलती है। ये कोलोरेक्टल कैंसर को भी रोकने में फायदेमंद साबित हो चुका है।
बालों के लिए
प्याज का छिलका प्राकृतिक हेयर डाई की तरह काम करता है जो ना केवल बालों को प्राकृतिक रूप से काला करते हैं बल्कि उनकी खोई चमक भी वापिस लाते हैं। प्याज के कुछ छिलके 4 से 5 कप पानी में उबालें। इस पानी से शैंपू के बाद बालों को धोएं।
