(www.arya-tv.com) रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने यूक्रेन को धमकी दी है कि वह रूस के प्रस्तावों को मान ले नहीं तो फिर रूसी सेना फैसला करेगी। रूस और यूक्रेन के बीच पिछले करीब 10 महीने से जंग जारी है और इस जंग के खत्म होने को लेकर किसी तरह के संकेत नहीं दिख रहे हैं। इसी बीव रूसी विदेश मंत्री ने एक और धमकी दे दी है।
विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि मास्को के प्रस्ताव यूक्रेन की सरकार को अच्छी तरह से पता हैं। यूक्रेन अपनी भलाई के लिए इन प्रस्तावों को मानता है तो ठीक है नहीं तो रूसी सेना इससे निपट लेगी।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि यूक्रेन की सेना हमारे कब्जे वाले क्षेत्रों से हट जाए और वह ये प्रस्ताव को माने ले। यूक्रेन को भलाई के लिए इन प्रस्तावों को मान लेना चाहिए, नहीं तो रूसी सेना इस पर फैसला करने में सक्षम है। जब बात आती है कि संघर्ष कितने समय तक चलेगा, ये तो यूक्रेन के पाले में है, जिसके पीछे अमेरिका है।
वहीं, रूस के पूर्व राष्ट्रपति और वर्तमान में रूस की सिक्योरिटी काउंसिल के डिप्टी चेयरमैन दिमित्री मेदवेदेव ने परमाणु हमले के भी संकेत दिये हैं। उन्होंने एक न्यूज पेपर को दिए आर्टिकल में लिखा है कि आज हमारे दुश्मनों को हमला करने में हिचक हो रही है। इस हिचक की वजह है रूस की परमाणु शक्ति। अगर रूस की संप्रभुता पर खतरा हुआ तो हम परमाणु हमला करने में नहीं हिचकेंगे।