यूपी में सर्द हवाओं ने बढ़ाई गलन:अगले 48 घंटों में घने कोहरे का आसार

# ## Environment

(www.arya-tv.com)  यूपी में गिरते तापमान के चलते ठंड बढ़ती जा रही है। लखनऊ समेत अन्य जिलों में पिछले 24 घंटे में तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हुई। जिसके बाद झांसी, बरेली और आगरा सबसे अधिक ठंडा शहर रहा।

मौसम विभाग ने दिल्ली- NCR में ओरेंज और उत्तराखंड में यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही अगले 48 घंटों में उत्तर भारत में घना कोहरा और शीतलहर बने रहने के आसार हैं। सोमवार को घना कोहरा होने के चलते सड़कों पर वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए। हालांकि की दोपहर में धूप निकलने के बाद भी सर्दी का असर बना रहा।

बेगमपुरा एक्सप्रेस 10 घंटे देरी से पहुंची लखनऊ

घने कोहरे के चलते सोमवार को बेगमपुरा एक्सप्रेस 10 घंटे देरी से लखनऊ पहुंची। इसके अलावा जम्मू से लेकर हावड़ा जाने वाली हिमगिरी सियालदह एक्सप्रेस, अवध आसाम एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, एसी स्पेशल, शताब्दी एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस, फरक्का समेत कई ट्रेनें 2 से लेकर 5 घंटे तक की देरी से लखनऊ पहुंची।

मौसम साफ न होने से देरी से हुई फ्लाइट की लैडिंग

वहीं, इंडिगो की फ्लाइट मुंबई से बरेली के लिए 11 बजकर 18 मिनट पर रवाना हुई। कोहरे की वजह से लैंडिंग नहीं हुई, फ्लाइट बरेली में डायवर्ट होकर दिल्ली वापस चली गई। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट के बाद फ्लाइट दोबारा दिल्ली से रवाना हुई। मगर, मौसम साफ न होने से दोबारा भी लैंडिंग नहीं हुई। जिसके बाद विमान 5 बजकर 20 मिनट पर चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट लखनऊ में लैंड हुआ।

टॉप 10 मिनिमम तापमान वाले शहर

जिला न्यूनतम तापमान
झांसी 5.1°C
बरेली 5.8 °C
आगरा 5.8 °C
मुजफ्फरनगर 6.4 °C
अलीगढ़ 6.6 °C
उरई 6.6 °C
मेरठ 7.0 °C
कानपुर नगर 8.0 °C
अयोध्या 8.5 °C
लखनऊ 9.5 °C