राखी की नई नौटंकी, वीडियो में कहा कि हमेशा के लिए भारत छोड़ जा रहीं इंग्लैंड

Fashion/ Entertainment

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत ने ऐलान किया है कि वह भारत को हमेशा के लिए छोड़कर इंग्लैंण्ड में अपने पति के साथ शिफ्ट हो जाएंगी। इसके खुलासा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो से हुआ है। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है यह कह पाना फिलहाल मुश्किल है, क्योंकि राखी का कोई भरोसा नहीं।

राखी सावंत की नौटंकियां हमेशा खबरों में रहती हैं। राखी ने इंस्टाग्राम पर 10 सितंबर को एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने खुद कहा है कि वह भारत छोड़कर इंग्लैण्ड चली जाएंगी।

आपको बता दें कि राखी सावंत सुखिर्यों में रहने के लिए कुछ न कुछ करती रहती हैं।

राखी सावंत ने छप्पन छुरी गाने की लॉन्चिंग के समय ऐलान किया था कि उन्होंने शादी कर ली है और उनके पति का नाम रितेश है।

https://www.instagram.com/p/B2L0TAfHWvt/