(www.arya-tv.com) राज्यपाल आनंदीबेन पटेल रविवार को आगरा आ रही है। वो डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का निरीक्षण करेंगे। रात को आगरा में ही विश्राम करेंगे। राज्यपाल के आगमन के चलते रविवार को विश्वविद्यालय खुला रहेगा।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की कुलाधिपति और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 25 सितंबर को आगरा आ रही हैं। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी प्रदीप श्रीधर ने बताया कि कुलाधिपति रविवार दोपहर साढे़ 12 बजे खंदारी कैंपस पहुंचेगी। यहां पर गेस्ट हाउस में रुकेंगी। गेस्ट हाउस में करीब डेढ़ घंटे रुकने के बाद वो दोपहर दो बजे संस्कृति भवन जाएंगी और निरीक्षण करेंगी।
इसके बाद वहां से विवि के छलेसर कैंपस जाएंगी। छलेसर कैंपस में वो निरीक्षण करेंगी। छलेसर से वो विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क कैंपस में आएंगी। वहां पर निरीक्षण के बाद वो खंदारी परिसर का निरीक्षण करेंगी। इसके बाद वो विवि के सभी अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। बैठक के बाद उनका आगरा में ही विश्राम का कार्यक्रम है। वो विवि के खंदारी परिसर स्थित गेस्ट हाउस में ही रात्रि विश्राम करेंगी।
रविवार को खुलेगा विवि
राज्यपाल के कार्यक्रम के चलते रविवार को विश्वविद्यालय के सभी कैंपस खुलेंगे। कुलसचिव विनोद कुमार ने इसके लिए आदेश जारी किया है। सभी कर्मचारी निर्धारित समय पर विश्वविद्यालय और आवासीय संस्थान आएंगे।
हज राज्यमंत्री भी आएंगे
उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण,मुस्लिम वक्फ और हज राज्य मंत्री दानिश आजाद, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली 25 सितंबर को आगरा में रहेंगे। वो महाजन भवन वीर सावरकर नगर (जयपुर हाउस) आयोजित अल्पसंख्यक समाज की बैठक के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनेगे।