(www.arya-tv.com) आज सोने में गिरावट और चांदी में तेजी देखने को मिल रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार सर्राफा बाजार में सोना 219 रुपए सस्ता होकर 50,658 पर पहुंच गया है। वहीं चांदी 376 रुपए महंगी होकर 55,076 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत
कैरेट | भाव (रुपए/10 ग्राम) |
24 | 50,658 |
23 | 50,456 |
22 | 46,402 |
18 | 37,993 |
वायदा बाजार की बात करें तो MCX पर दोपहर 12 बजे सोना 53 रुपए कमजोर होकर 50,476 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। वहीं चांदी की बात करें तो ये 434 रुपए महंगी होकर 55,484 रुपए पर ट्रेड कर रही थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1,715 डॉलर पर पहुंचा सोना
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,715.84 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 19.02 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।
ऑलटाइम हाई से सोना 5,542 और चांदी 24,904 रुपए सस्ते
इस हफ्ते की गिरावट बाद सोना अभी अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5,542 रुपए नीचे आ गया है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 24,904 रुपए प्रति किलो की दर से सस्ती मिल रही है। चांदी का अब तक का हाई 79,980 रुपए प्रति किलो है।
मिस्ड कॉल देकर पता लगाएं सोने का रेट
आप सोना और चांदी का भाव आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।