(www.arya-tv.com) जवाहर भवन के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी है। ये कर्मचारी यूपी फूड एंड सिविल सप्लाइज इंस्पेक्टर्स/ऑफिसर्स एसोसिएशन के हैं। मंगलवार सुबह मेन गेट के बाहर कर्मचारी बैठ गए। जिसके बाद रास्ता ब्लॉक हो गया। इससे पहले सोमवार को सभी कर्मचारियों को पुलिस ने उन्हें हटाकर इको गार्डन भेजा था।
कर्मचारियों का ये प्रदर्शन 12 जुलाई से लखनऊ के मुख्यालय पर जारी है। उनकी 4 सूत्रीय मांग हैं। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को हिरासत में लिया है।
कर्मचारियों का साफ तर्क, आश्वासन नहीं मानेंगे
जवाहर भवन के कर्मचारियों ने घेराव किया हुआ है। जिसकी वजह से मेन गेट बंद कर दिया गया है। गाड़ियों का आना-जाना भी बंद हो गया है। पुलिस फोर्स भी तैनात है। कर्मचारियों से वार्ता की जा रही है। कर्मचारी का कहना है हम आश्वासन को नहीं मानेंगे।
कर्मचारी संघ की 4 मुख्य मांगे
- पीडीएस कंट्रोल ऑर्डर में विपणन शाखा के विपरण इंस्पेक्टर तक को शामिल करते हुए उनके अधिकार वापस का संशोधित आदेश जारी किया जाए।
- सीएमआर कंट्रोल ऑर्डर तत्काल जारी किया जाए।
- संघ द्वारा पूर्व में दिए गए मांग पत्र एवं उस पर शासन व आयुक्त स्तर पर दिए गए लिखित मौखिक आश्वासन ओं को तत्काल पूरा किया जाए।
- विपणन शाखा द्वारा कार्यों को संपादित किए जाने के लिए समस्त मूलभूत संसाधनों की व्यवस्था की जाए।
कर्मचारी संघ की अध्यक्ष रेनू मिश्रा ने बताई ये वजह
- अधिकारियों और सप्लाई विंग के कर्मचारियों की मिलीभगत करके मार्केटिंग इंस्पेक्टर के अधिकारों को छीना जा रहा है।
- 2016 में मार्केटिंग इंस्पेक्टरों के अधिकारों को समाप्त किए जाने की प्रक्रिया सबसे पहले शुरू की गई थी।
- 2016 में सप्लाई इंस्पेक्टर को हमारे अधिकारों को छीन कर सप्लाई विंग को दे दिया गया।