यूपी में कोरोना के 1394 एक्टिव केस:24 घंटे में 220 नए मामले आए, 208 हुए रिकवर

# ## UP

(www.arya-tv.com) यूपी में कोरोना एक बार फिर से जानलेवा हो चुका है। यहां संक्रमितों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। नोएडा, गाजियाबाद और लखनऊ के अलावा मेरठ और आगरा जैसे शहरों में भी केस बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार शाम आई रिपोर्ट में 220 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। सबसे ज्यादा 100 मरीज गौतमबुद्ध नगर में मिले हैं।

इसके बाद गाजियाबाद में 50 और लखनऊ में 21 पॉजिटिव मिले। वहीं, आगरा में 12 केस और बुलंदशहर में 5 मरीज मिले हैं। इसके अलावा प्रयागराज, वाराणसी और हमीरपुर में 3 – 3 नए केस आए हैं। यूपी में इस समय एक्टिव केस 1394 हैं। इस बीच गुरुवार को मेरठ में बुजुर्ग संक्रमित की मौत की भी पुष्टि हुई है।

केस मिलने वाले टॉप-5 जिले

जिला नए केस एक्टिव केस
नोएडा 100 685
गाजियाबाद 50 306
लखनऊ 21 83
आगरा 12 65
बुलंदशहर 5 10

प्रदेश में डेढ़ लाख से कम है डेली टेस्टिंग काउंट

यूपी में एक दिन में 1 लाख 15 हजार 352 सैंपल की जांच हुई। इससे पहले मंगलवार को ही सीएम योगी ने टीम-9 की बैठक में डेली टेस्टिंग काउंट को बढ़ाकर डेढ़ लाख तक ले जाने के निर्देश अफसरों को दिए थे। सरकारी आंकड़ों की मानें तो प्रदेश में अब तक 20 लाख 48 हजार 879 मरीज कोरोना से रिकवर हो चुके हैं।

यूपी में 17 जनवरी को दैनिक संक्रमण दर 7.11 फीसदी और 19 जनवरी को सबसे अधिक 7.78% थी, जो अप्रैल शुरू में घटकर 0.1% पर आ गई। अब संक्रमण दर 1.88% हो गई है। वहीं, रिकवरी रेट 98.8% है।

31 करोड़ 35 लाख के पार पहुंचा यूपी में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा

चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद के मुताबिक, राज्य में अब तक कुल 31 करोड़ 35 लाख 25 हजार 300 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में 15 करोड़ 29 लाख 54 हजार 297 को पहली डोज और 12 करोड़ 98 लाख 61 हजार 915 को दोनों डोज लग चुकी है। यूपी में इसके अलावा 15 से 17 साल के बीच के 1 करोड़ 33 लाख 4 हजार 914 को पहली डोज और 91 लाख 54 हजार 159 को दोनों डोज लगा दी गई है।

वहीं 12 से 14 वर्ष के 47 लाख 70 हजार 564 बच्चों को पहली डोज और 1 लाख 85 हजार 750 को दोनों डोज लग चुकी है। प्री-कॉशन डोज लगाने वालों की संख्या 27 लाख 54 हजार 116 है। वहीं बुधवार को एक दिन में 5 लाख 32 हजार 664 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है।