(www.arya-tv.com)
बरेली में एक महिला की हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह महिला का शव सिरौली थाना क्षेत्र के पिपरिया उपराला गांव के जंगल में मिला। 72 घंटे तक महिला के शव की शिनाख्त नहीं हुई। जिसके बाद सोमवार शाम पुलिस ने शव का लावारिस में पोस्टमार्टम कराते हुए अंतिम संस्कार कराया। एसपी देहात बरेली राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत गला दबाने से आई है।
अंतिम संस्कार करा दिया गया है, जो साक्ष्य हैं वह फोरेंसिक लैब भेजे जायेंगे। प्रयास किए जा रहे हैं महिला की पहचान हो सके। पुलिस ने आसपास के जिलों से भी संपर्क कर रही है।
दूसरी जगह हत्या कर फेंका गया शव
ईख के खेत में महिला का शव शुक्रवार सुबह मिला। महिला की उम्र करीब 40 साल के आसपास बताई जा रही है। शव मिलने के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर सिरौली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।
4 दिन से ज्यादा का समय बीत चुका है, अभी तक महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मौेके पर घटना स्थल और फोरेंसिक साक्ष्य देखकर पुलिस मान रही है कि दूसरे स्थान पर हत्या कर शव को ईंख के खेत में फेंका गया है।
रेप की पुष्टि नहीं हुई
महिला के शरीर पर चोट के निशान भी बताए गए। जिससे पुलिस यह मानकर जांच कर रही है हो सकता है महिला के साथ मारपीट के बाद हत्या की गई हो। गले के पास भी निशान मिले। पोस्टमार्टम में भी गला दबाने से मौत आया। जबकि रेप की पुष्टि नहीं हुई है।
पहचान के लिए पुलिस की 2 टीम लगाईं
फिलहाल मौके पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्कवायड ने भी जांच पड़ताल की। पुलिस का डॉग भी ईख के खेत से सड़क तक 200 मीटर के रास्ते पर घूमता रहा। पुलिस ने गांव के लोगों से भी घटना की जानकारी ली है।
आसपास के क्षेत्र में लापता महिला काे लेकर जांच कर रही है। जिस ईख के खेत में शव मिला है वहां ईख की फसल कटी हुई है। डीआईजी/ एसएसपी अखिलेश चौरसिया का कहना है कि पुलिस की 2 टीम लगाई गई हैं। पुलिस पहचान कराने का प्रयास कर रही है।