किराए के मकान से पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ की लड़कियों के साथ 8 गिरफ्तार

# ## Varanasi Zone

(www.arya-tv.com) वाराणसी में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। वाराणसी की भेलूपुर पुलिस ने महमूरगंज स्थित एक फ्लैट से देह व्यापार करने वाले 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस सेक्स रैकेट ​​​​​​ में वेस्ट बंगाल और मध्य प्रदेश की 4 लड़कियां और बाकी 4 लड़के भी पकड़े गए हैं। इन्हें आपत्तिजनक हालत में पुलिस नेअरेस्ट किया  है। वहीं, इस पूरे रैकेट का संचालक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है।

महमूरगंज चौकी अंतर्गत नेवादा के विश्वनाथ पुरी कॉलोनी में पुलिस द्वारा एक मकान में यह रेड की गई है। विश्वनाथ पुरी के लोकल लोगों की गोपनीय सूचना पर भेलूपुर पुलिस ने यह रेड डाली है। बताया जा रहा है कि यहां पर काफी समय से सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था। गिरफ्तार हुए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। भेलूपुर थाना के इंस्पेक्टर रमाकांत दुबे ने कहा कि सेक्स रैकेट के भंडाफोड़ के साथ ही मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं। इंक्वायरी का काम पूरा करके इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

रेंट रूम पर आती थीं लड़कियां

स्थानीय लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी कि एक व्यक्ति ने यहां पर रेंट पर ले रखा है। उस फ्लैट में बहुत सी लड़कियां आती रहती हैं। यह सब देख कॉलोनी वालों को कुछ संदेह हुआ। इसी के चलते पुलिस से शिकायत की गई थी। पुलिस को मौके से शराब और सिगरेट के अलावा आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद हुईं हैं।

गिरफ्तार किए गए 4 आरोपी यूपी के

निराला नगर का राहुल जायसवाल, चितईपुर का शिवचरण केसरी, अंबेडकर नगर जिले का तजेंद्र सिंह और जौनपुर के लाइन बाजार का कौलजीत सिंह। 4 लड़कियों में दो सगी बहने कोलकाता की निवासी हैं। एक लड़की सोनभद्र दूसरी छत्तीसगढ़ की है।