रक्षा बन्धन के पर्व 3 लाख महिलाओं को नि:शुल्क बस यात्रा का लाभ मिला : UP CM

# ## Lucknow
  • रक्षा बन्धन के पर्व पर उ0प्र0 राज्य सड़क परिवहन निगम की समस्त श्रेणी की बसों में महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा से बड़ी संख्या में महिलाएं लाभान्वित
  • 3 अगस्त की रात्रि 8 बजे तक रक्षा बन्धन पर्व पर महिला यात्रियों की संख्या 02 लाख 89 हजार 378 रही
  • 3 अगस्त की मध्य रात्रि तक लगभग डेढ़ लाख महिला यात्रियों की वृद्धि की सम्भावना
  • रक्षा बन्धन के पर्व पर उ0प्र0 राज्य सड़क परिवहन निगम की समस्त श्रेणी की बसों में महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान की गई

(www.arya-tv.com)रक्षा बन्धन के पर्व पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की समस्त श्रेणी की बसों में महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा से बड़ी संख्या में महिलाएं लाभान्वित हुई हैं। दिनांक 3 अगस्त की रात्रि 08 बजे तक रक्षा बन्धन पर्व पर महिला यात्रियों की संख्या 2 लाख 89 हजार 378 रही। इसमें 3 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे तक लगभग डेढ़ लाख महिला यात्रियों की वृद्धि की सम्भावना है।

यह जानकारी देते हुए आज यहां राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में रक्षा बन्धन के पर्व पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की समस्त श्रेणी की बसों में महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान की गई थी। इसके दृष्टिगत रक्षा बन्धन के पर्व पर 2 अगस्त, की मध्य रात्रि 12 बजे से 3 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे के बीच (24 घण्टे के लिए) निगम की सभी श्रेणी की बसों में बड़ी संख्या में महिला यात्रियों ने निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा का लाभ मिल रहा है।