24 घंटे में 11 हत्याएं, क्या यूपी में गुंडाराज है?

## Lucknow UP

राज्यसभा में समाजवादी पार्टी ने यूपी में हो रहे अपराधों पर सवाल खड़े किए हैं। यूपी में 24 घंटे में 11 हत्याएं हो गई हैं। इसको लेकर समाजवादी पार्टी ने राजधानी लखनऊ में पदर्शन किया है। वहीं राज्यसभा में सपा नेता रामगोपाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज हो गया है। एक आईएएस के इसारे पर 10 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया है।

संभल की घटना
संभल में दो सिपाहियों की हत्या हुई है। कैदियों ने मिर्ची पाउडर झोंककर दोनों सिपाहियों की हत्या कर दी। इस हत्याकांड के बाद 3 कैदी फरार हुए हैं। संभल में जेल में लौटते वक्त ये घटना हुई है।

क्या कह रहे हैं डीजीपी
उत्तर प्रदेश में कानून का राज कायम है। संभल और सोनभद्र की घटना पर सख्त एक्शन हो रहा है। यूपी में 32 प्रतिशत डकैती और लूट में 31 प्रतिशत की कमी आई है।

डीजीपी ओपी सिंह ने एक न्यूज चैनल को बताया कि सोनभद्र में जमीनी विवाद को लेकर हत्या हुई है। सोनभद्र मामले में अब तक 24 लोगों की गिरफ्तारी हो रही है। सोनभद्र में खूनी संघर्ष में अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है। 20 लोग घायल हैं। उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया है। पुलिस के मुताबिक 100 एकड़ से ज्यादा जमीन का विवाद है। ग्राम प्रधान ने एक आइएएस से ये जमीन खरीदी थी। जबकि गांव वाले पट्टे पर इस जमीन पर काफी समय से बुआई कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान ट्रैक्टर से लोगों को लेकर कब्जा लेने आए थे। इसी दौरान गांव वालों ने विरोध किया और गोलियां और धारदार हथियार चले जिससे 11 लोगों की मौत हुई।