छत्तीसगढ़ प्रांत के 1584 निवासियों को रेल मार्ग से भिजवाया गया : नगर आयुक्त

# ## Lucknow
  • छत्तीसगढ़ प्रांत के 1584 निवासियों को रेल मार्ग से भिजवाया गया:नगर आयुक्त
  • नगर निगम लखनऊ द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से छत्तीसगढ़ प्रांत के 1584 निवासियों को रेल मार्ग से भिजवाया गया
  • निराश्रित व जरूरतमंद व्यक्तियों को नगर निगम लखनऊ द्वारा 37616 पैकेट भोजन तथा कच्चा राशन वितरण किया गया

(www.arya-tv.com)नगर आयुक्त डॉ.इन्द्रमणि ने बताया कि छत्तीसगढ़ के प्रवासी नागरिको को उनके घर भिजवाने के लिए नगर निगम द्वारा गत एक सप्ताह से रजिस्ट्रेशन व सूची बनाये जाने का कार्य कराया जा रहा। जिसमें जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जोन-4, जोन 7 व 8 में सूचीबद्ध किए गए 1584 छत्तीसगढ़ के नागरिकों को अवध शिल्प ग्राम में एकत्रित कर उनकी स्वास्थ्य जाँच करायी गयी तथा जाँच रिपोर्ट तत्काल उनको उपलब्ध करायी गयी। साथ ही नगर निगम द्वारा उनको भोजन-पेयजल उपलब्ध कराया गया। उक्त समस्त नागरिको को रेल के टिकट उपलब्ध कराते हुए बस द्वारा रेलवे स्टेशन तक पहुँचाया गया जहाँ से रेल द्वारा 1584 निवासियों को छत्तीसगढ़ भिजवाया गया।

छत्तीसगढ़ के प्रवासी नागरिकों के साथ नगर निगम की टीम
  • कुल 37616 लंच पैकेट तथा राशन सम्पूर्ण शहर में वितरित किए गये

नगर निगम लखनऊ द्वारा सम्पूर्ण शहर में सैनीटाइजेशन के अतिरिक्त लाॅकडाउन अवधि में निराश्रितों को भोजन की समस्या को देखते हुए अधिकारियों/कर्मचारियों के सहयोग से स्थापित 8 कम्युनिटी किचेन तथा विभिन्न गैर सरकारी संगठनो द्वारा आज कुल 37616 लंच पैकेट तथा राशन सम्पूर्ण शहर में वितरित किए गये है। भोजन के पैकेट एवं राशन किट वितरण में समस्त नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा सहयोग किया गया। अब तक दिनांक 04 से 13 मई, 2020 तक कुल 4936 राशन की बोरियों को जरूरतमंदो को उपलब्ध कराया जा चुका है।

  • कुल 2051 भवनों एवं दुकानों को सेनेटाइजे़शन की कार्यवाही की गयी

हॉट स्पॉट क्षेत्रों में चलाया गया सेनेटाइजे़शन अभियान एवं घरों में बांटा गया सेनेटाईजर व सोडियम हाइपोक्लोराइट :पंकज भूषण
नगर निगम द्वारा कोविड-19 के अन्तर्गत संक्रमण को रोके जाने हेतु प्रशासन द्वारा सील किये गये हॉट स्पॉट क्षेत्रों के अतिरिक्त नगर के समस्त 110 वार्डो में घर-घर जाकर सेनेटाईजर एवं सोडियम हाइपोक्लोराइट का वितरण किया जा रहा है। जिसमें कुल 2051 भवनों एवं दुकानों को सेनेटाइजे़शन की कार्यवाही की गयी। इस कार्यवाही पर क्षेत्रीय लोगों द्वारा पूरा सहयोग प्रदान किया गया। कार्य का पर्यवेक्षण जोनवार एवं क्षेत्रवार अपर नगर आयुक्त, मुख्य अभियन्ता-सिविल एवं मुख्य अभियन्ता (वि0/याँ), पशु कल्याण अघिकारी, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, पर्यावरण अभियन्ता एवं जोनल अधिकारियों द्वारा किया गया।

  • अन्नदा खाते में अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करें

कम्युनिटी किचेन हेतु एच.डी.एफ.सी. बैंक में अन्नदा नाम से खोले गये खाता संख्या 50100339307500 (आई.एफ.एस.सी.-एच.डी.एफ.सी.0000078) में सहायता धनराशि प्राप्त की जा रही है। अपील की गयी कि अन्नदा खाते में अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करें।