हॉलीवुड में भी अपनी हुनर दिखा चुके हैं ये बॉलीवुड सितारे

Fashion/ Entertainment

अभिनेता ऋतिक रोशन के लिए साल 2019 काफी अच्छा रहा। उनकी फिल्में ‘सुपर 30’ और ‘वॉर’ बॉक्स ऑफिस पर हिट हुईं। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि ऋतिक जल्द ही हॉलीवुड की फिल्म में नजर आ सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो पहली बार होगा जब वो किसी हॉलीवुड फिल्म में काम करेंगे। इससे पहले बॉलीवुड के ऐसे कई अभिनेता रहे हैं जो हॉलीवुड में अपना दमखम दिखा चुके हैं।

ऐश्वर्या राय
अपनी खूबसूरती और दमदार अभिनय से ऐश्वर्या राय ने ना केवल बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड में भी परचम लहराया है। ऐश्वर्या ने हॉलीवुड में ‘मिस्ट्रेस ऑफ स्पाइसेस’, ‘पिंक पैंथर 2’, ‘प्रोवोक्ड’ और ‘द लास्ट लीजन’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

दीपिका पादुकोण
हॉलीवुड फिल्म ‘ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ में दीपिका पादुकोण नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में दीपिका के साथ विन डीजल थे। फिल्म में दीपिका ने जोरदार एक्शन किया था। हालांकि फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।

प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ हॉलीवुड में भी सुपरहिट हैं। प्रियंका ने ‘इजंट इट रोमांटिक’ और ‘बेवॉच’ जैसी हॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। वहीं प्रियंका क्वांटिको सीरीज में भी काम कर चुकी हैं।

अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने लियोनार्डो डिकेप्रियो के साथ फिल्म ‘द ग्रेट गेट्सबाय’ में काम किया था। फिल्म 2003 में रिलीज हुई थी।

इरफान खान
दमदार अभिनेता कहे जाने वाले इरफान खान की अदायगी का कायल बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड भी है। इरफान ने हॉलीवुड फिल्म ‘द नेमसेक’, ‘द वॉरियर’, ‘जुरासिक वर्ल्ड’, ‘लाइफ ऑफ पाय’ और ‘इनफर्नो’ में काम किया है।

ओम पुरी
दिग्गज अभिनेता ओम पुरी ने हॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। उनकी मुख्य फिल्मों में ‘सिटी ऑफ जॉय’, ‘द घोस्ट एंड द डार्कनेस’, ‘ईस्ट इज ईस्ट’ और ‘चार्ली विल्संस वॉर’ है।

नसीरुद्दीन शाह
अभिनेता नसीरुद्दीन शाह कई हॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उन्होंने फिल्म ‘द मॉनसून वेडिंग’, ‘द लीग ऑफ एक्स्ट्राऑर्डेनरी जेंटलमैन’ और ‘द ग्रेट न्यू वंडरफुल’ में काम किया है।