शॉपिंग पर जाने से पहले पढ़ें इस हफ्ते इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल्स पर क्या है बेस्ट डील

Business

(www.arya-tv.com)फेस्टिव सीजन नजदीक है, ऐसे में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए और अपनी सेल्स बढ़ाने के लिए कई ऑटो और टेक कंपनियां अपने प्रोडक्ट पर अच्छा-खासा डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं। अगर आप भी नई गाड़ी या गैजेट खरीदने जा रहे हैं, तो एक बार नीचे दिए ऑफर्स जरूर पढ़लें। हमने एक लिस्ट तैयार की है, जहां एक ही जगह पर आपको लगभग सभी स्पेशल ऑफर्स की जानकारी मिल जाएगी…सबसे पहले बात करते हैं ऑटो सेगमेंट की…

40 हजार रुपए सस्ती हुई टाटा की प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज

अल्ट्रोज ​​डीजल के एंट्री-लेवल XE वैरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है, इसे पहले की तरह ही 6.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) कीमत में बेचा जा रहा है। हालांकि, XM, XT, XZ और XZ (O) सभी ट्रिम्स की कीमतों में 40 हजार रुपए की कटौती की गई है। XM वैरिएंट अब 7.90 लाख रुपए की जगह 7.50 लाख रुपए में मिलेगा। जबकि, टॉप XZ (O) ट्रिम कटौती के बाद 9.35 लाख रुपए की बजाए 8.95 लाख रुपए में मिलेगा। गौर करने वाली बात यह है कि कंपनी ने अगस्त में ही बेस XE ट्रिम को छोड़कर अल्ट्रोज रेंज की कीमतों में 16 हजार रुपए तक की बढ़ोतरी की थी। नीचे टेबल में देखें नई प्राइस लिस्ट…

वैरिएंट पुरानी कीमत नई कीमत अंतर
1. XE 6.99 लाख रु. 6.99 लाख रु. कोई बदलाव नहीं
2. XM 7.90 लाख रु. 7.50 लाख रु. -40 हजार
3. XT 8.59 लाख रु. 8.19 लाख रु. -40 हजार
4. XZ 9.19 लाख रु. 8.79 लाख रु. -40 हजार
5. XZ (O) 9.35 लाख रु. 8.95 लाख रु. -40 हजार
  • ऑफिशियल साइट पर रेडमी नोट 7 प्रो का 6GB+128GB वैरिएंट 11499 रुपए में बिक्री के लिए उपलब्ध है। साइट पर इसकी वास्तविक कीमत 17999 रुपए है, यानी आधिकारिक साइट से खरीदने पर पूरे 6500 रुपए का फायदा होगा।
  • फोन बाजार में लंबे समय से मौजूद है और मून व्हाइट, नेबुला रेड, नेप्च्यून ब्लू और स्पेस ब्लैक जैसे चार कलर ऑप्शन उपलब्ध है। सबसे ज्यादा ऑफर व्हाइट और रेड कलर पर मिल रहा है। फोन में 48 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा, 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर और 6.3 इंच का डिस्प्ले मिल जाएगा।