वाराणसी:पूर्व मंत्री का योगी पर निशाना, कहा- सरकार चला रहे हैं या गिरोह

UP

(www.arya-tv.com)उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं द्वारा जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन के दौरान एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। लाठीचार्ज में घायल कार्यकर्ताओं को देखने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह मंडली हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने कहा गिरोह चलाने वाला हमेशा हिंसक होता हैं। योगी हों या मोदी। समझ में नहीं आ रहा है कि सरकार चला रहे हैं, या कोई गिरोह। गरीबों का पैसा लूटकर अमीरों को अमीर बना रहे हैं।

इस सरकार की उम्र 15 महीने और है

ओम प्रकाश सिंह ने कहा- इस सरकार की उम्र 15 महीने और है। पुलिस जब लाठी चलाता है, तो देखता नहीं कहां लग रही है। पुलिस का मन इस सरकार में बढ़ गया है। नौजवान बेरोजगार हैं। एक लाख से ज्यादा शिक्षामित्र बेरोजगार हुए, 800 से ज्यादा इंजीनियर भी सड़क पर आ गए।

कल हुए लाठी चार्ज में एक दर्जन लोग करीब घायल हुए थे। इनमें से10 के खिलाफ कैंट थाने में आपदा अधिनियम,महामारी रोक थाम अधिनियम में मुकदमा भी दर्ज किया गया था और 40 से ज्यादा लोग को अस्थायी जेल में शिफ्ट किया गया।