लॉकडाउन 3.0 का पहला दिन आज, जानें किस जोन में कितनी छूट

# ## Lucknow National UP

आर्य टीवी डेस्क। देशभर में लॉकडाउन के 40 दिन हो गए हैं। सोमवार को लॉकडाउन 3.0 को पहला दिन है। यह लॉकडाउन 17 मई तक चलेगा। इसके बाद स्थिति को देखते हुए सरकार कोई निर्णय ले सकेगी। बहरहाल राहत की बात ये है कि सभी जोनों के हिसाब से लोगों को राहत दी गई है। 4 मई से 17 मई तक चलने वाले इस लॉकडाउन को लेकर एडवाइजरी भी जारी हो गई है।

देश को चार जोनों में बांटा गया है इसमें, रेड जोन, ग्रीन जोन, औरेंज जोन और कंटेनमेंट एरिया शामिल हैं। आइए जान लेते हैं कि किस जोन में क्या सुविधा रहेगी और कहां क्या नहीं रहेगी।

  • मेट्रो, ट्रेन किसी भी जगह नहीं चलेगी। 50% यात्रियों के साथ बसें ग्रीन जोन में चल सकती हैं।
  • टैक्सी, कैब ग्रीन जोन में चलेंगे जिसमें एक ड्राइवर व सिर्फ 2 सवारी, ऑरेंज में एक ड्राइवर 2 सवारी चलेंगी।
  • फोर व्हीलर ग्रीन जोन में एक ड्राइवर 2 सवारी, ऑरेंज जोन में एक ड्राइवर 2 सवारी।
  • टू व्हीलर में ग्रीन जोन में एक चलाएगा एक बैठेगा। ऑरेंज जोड़ में एक चलाएगा एक बैठेगा। रेड जोन में एक चलाएगा बैठेगा कोई नहीं।
  • दूसरे राज्य में सड़क से आवाजाही किसी भी जोन में नहीं खुली है। बिना पास के एक स्टेट से दूसरे स्टेट में नहीं जा सकेंगे।
  • स्कूल, कॉलेज, कोचिंग किसी भी जोन में नहीं खुलेंगे, होटल, बार, सिनेमा हॉल, मॉल भी कहीं नहीं खुलेंगे।
  • स्पोर्ट्स, जिम, कॉन्प्लेक्स,थिएटर, ऑडिटोरियम किसी भी जोन में नहीं खुलेंगे।
  • कोई भी धार्मिक, सामाजिक या किसी भी तरह का आयोजन किसी भी जोन में नहीं होगा।