priyanka

रामलीला मैदान से प्रियंका वाड्रा का हल्ला बोल, कहा- देश को बचाना है

## National

नई दिल्ली। रामलीला मैदान से प्रियंका वाड्रा ने शनिवार को बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमारा ये देश एक ऐसे आंदोलन से गुजरा जिसने अहिंसा से अंग्रेजी हुकूमत को हरा दिया। ये देश अहिंसा और भाईचारे का देश है। एक किसान के लहलाते खेत, एक फौजी के दिल में मातृ भूमि के लिए मरना है ये देश।

हर हिंदुस्तानी को स्वतंत्रता, स्वाभिमान देने वाला ये देश है। हमें अपने देश को बचाना है। क्योंकि आज ऐसी सरकार है जिसके राज में न तो समानता का अधिकार बचा है और न ही स्वतंत्रता का।

प्रियंका ने कहा भाजपा के 6 सालों के राज के बाद रोजगार बढ़ने के बजाए घट रहे हैं। कारखाने बंद हो रहे हैं। छोटा व्यापारी जीएसटी की मार झेल रहा है। बावजूद इसके नारा दिया जा रहा है कि मोदी है तो मुमकिन है।

प्रियंका ने क्या कहा
भाजपा है तो 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी मुमकिन है।
15 हजार किसानों की आत्महत्या मुमकिन है।
भाजपा है तो ऐसे कानून बन रहे हैं जो हमारे संविधान के खिलाफ हैं।
भाजपा है तो प्याज के दाम 150 में हैं।
प्रियंका ने कहा कि अपनी आवाज उठाइए। ये देश अगर आपको प्यारा है तो आप देश की आवाज बनों। अगर आज हम अपनी आवाज नहीं उठाएंगे तो ऐसे लोग बेनकाब नहीं हो पाएंगे।