मौत से पहले विकास दुबे ने अपने साथी को किया था आखिरी फोन, सपा के एक विधायक का नाम आया सामने

Kanpur Zone UP

विकास दुबे को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। विकास दुबे ने एनकाउंटर से पहले सरेंडर करने की पूरी कोशिश की थी। विकास दुबे का एक ह्वाट्सएप चैट वायरल हुआ है। इसमें उसने अपने एक करीबी से मदद की गुहार लगाई थी। इस दौरान समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी का नाम भी सामने आ रहा है। विकास दुबे ने अपने साथी से फोन पर 20 लाख रुपए के इंतजाम के लिए कहा था। उसने यह भी कहा था कि अगर आन इरफान से मिल लें तो काम बन सकता है।

विकास ने आखिरी कॉल में अपने साथी से बताया था कि सारा इंतजाम हो चुके है। मैं औरैया से बनारस जा रहा हूं।। उसने कहा था कि मेरे पास दो दिन का वक्त है। पूरी तैयारी हो चुकी है। बस सरेंडर करना है। विकास ने अपने साथी से 4 काले कपड़े और जूते भी मांगे थे।

विकास दुबे ने अपने साथी से कुछ ग्राम प्रधानों से भी मिलकर मदद की बात कही थी। विकास दुबे चैट में साफ कह रहा है कि सारी तैयारियां हो चुकी हैं। वह कोर्ट में सरेंडर करने जा रहा है इसके अलावा अब कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है।