मस्जिद में इंडोनेशिया से आये थे 8 धर्म प्रचारक, 19 राज्यों राज्यों तक कनेक्शन!

# ## International National
  • नगीना के मस्जिद से मिले विदेश से लौटे 8 धर्म प्रचारक मिलने के बाद खलभली
  • पुलिस ने मस्जिद के 5 लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस

नई दिल्ली। दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात के मरकज का कोरोना कनेक्शन सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। मस्जिद से 8 विदेश से लौटे धर्म प्रचारक भी मिले हैं। अब मरकज में आए लोगों की तलाश शुरू हो गई है।

इस मामले में 4 लोगों पर fir दर्ज हो चुकी है। दिल्ली के बाद लखनऊ और बिजनौर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। तब्लीगी जमात के 8 धर्म प्रचारक नगीना की जामुन वाली मस्जिद में मिले।ये लोग इंडोनेशिया से आये थे।

प्रशासन के मुताबिक, ये सभी धर्म प्रचारक इंडोनेशिया से दिल्ली आए।इसके बाद यह दिल्ली से ओडिशा गए।इसके बाद 21 मार्च को नगीना की जामुन वाली मस्जिद में प्रचार करने पहुंचे।पुलिस ने सभी धर्म प्रचारक को जांच के लिए आईसोलेशन सेंटर भेजा है।इसके साथ ही मस्जिद के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

जामुन वाली मस्जिद के 5 लोगों के खिलाफ धारा 188, 268, 270 व महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

बताया जा रहा है कि इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए लोगों का कनेक्शन 19 राज्यों तक है। मरकज में धार्मिक आयोजन के वक्त वहां 3 हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे।