बस थोड़ी देर में साइना नेहवाल भाजपा में होने जा रही हैं शामिल

Game

स्टार भारतीय शटलर साइना नेहवाल अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रही हैं। वह आज बुधवार को अपना राजनीतिक डेब्यू करेंगी। साइना थोड़ी ही देर में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रही हैं। पूर्व वर्ल्ड नंबर वन बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को आज भाजपा के दफ्तर में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकती हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में साइना बीजेपी में शामिल होंगी।