बंदूकधारियों ने अनंतनाग में भाजपा नेता के घर पर हमला किया

# ## National

अनंतनाग। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार रात बंदूधारियों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नेता पिन्का मलिक के घर पर हमला किया। इस घटना में हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है।

आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि जिले के वेरिंयाग में बंदूधारियों ने भाजपा नेता के पुश्तैनी घर पर हमला किया। इस दौरान मलिक घर पर नहीं थे। अज्ञात लोगों ने नेता के घर पर कई राउंड गोलियां दागीं और उसके बाद भाग गये। इस घटना में नेता के परिवार का कोई सदस्य घायल नहीं हुआ है।

बाद में सुरक्षा बलों और जम्मू-कश्मीर के विशेष अभियान दल के जवानों ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान हालांकि बंधूकधारियों का कुछ पता नहीं चल सका। मलिक ने कहा कि सुरक्षा बलों बंदूकधारियों को पकडऩे का वादा किया है।