फरवरी में चरम पर पहुंची गर्मी, जानें क्या है आज का तापमान

Uncategorized

प्रया​गराज(www.arya-tv.com) फरवरी में सूरज ने गर्मी को चार दशक के रिकार्ड स्तर पर पहुंचा दिया है। पारा 35 डिग्री के पार पहुंचने को आतुर है। बीते दस वर्षों में तापमान एक बार 34 डिग्री के पार गया पर 35 के पार करीब 39 साल बाद गुनगुनी ठंड के मौसम में अचानक बदला मौसम पसीने छुड़ा रहा है।

दिन में ही नहीं रात में तापमान 17 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा के मुताबिक तापक्रम का बढ़ना जारी रहेगा। जल्द ही बारिश और बूंदाबांदी के पूरे आसार हैं।

फरवरी के अंतिम दिन तापमान बढ़ा तो लेकिन 27 फरवरी 1982 को दर्ज 38.4 डिग्री सेल्सियस को पार नहीं कर पाया। फरवरी में गर्मी का करीब चार दशक का रिकार्ड टूटा तो नहीं पर लोग परेशान हो गए। दिन में असहनीय धूप ने पसीने से तरबतर कर दिया। रात के तापमान में उछाल से बिना पंखा चलाए नींद नहीं आ रही है।

रविवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। वातावरण से नमी कम हो रही है। तेज धूप के कारण आर्द्रता अधिकतम 65 और न्यूनतम 51 प्रतिशत रही।

मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एचएन मिश्रा के मुताबिक भूमध्य सागर से आने वाली हवाओं में बाधा से धूप तेज हो रही हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी थमी है।

श्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। अभी मौसम पलटी मारेगा। इससे पहले तापमान 35 के पास जा सकता है। यही बदलाव बारिश का कारण बनेगा। कहीं गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी तो कहीं बूंदाबांदी ही मौसम को फिर बदल सकता है।