न्यूयार्क में फहराया तिरंगा, इंडिया डे परेड में शामिल हुए हजारों लोग

न्यूयार्क में फहराया तिरंगा, इंडिया डे परेड में शामिल हुए हजारों लोग

# ## International

भारतीय समुदाय ने रविवार को न्यूयार्क के मेडिसन स्कॉयर पर इंडिया डे परेड कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा किया गया था।

इस कार्यक्रम में बॉलीवुड स्टार्स सुनील शेट्टी, हिना खान और गुलशन ग्रोवर ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान पूरा मेडिसन स्कॉयर तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया। लोग वंदे मातरम, जय हिंद और भारत माता की जय के नारे भी लगा रहे थे।

इस दौरान कई झांकियां भी निकाली गई। जिसमें एक व्यक्ति महात्मा गांधी की वेशभूषा में नजर आया। इस दौरान बड रहे ढोल-नगाड़ों और ड्रम की आवाज ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।