नये साल में धमाल मचायेंगी ये पांच फिल्में, एक तो पहले से जीत चुकी है 6 ऑस्कर

Fashion/ Entertainment

बॉलीवुड में इस साल 2020 कई बड़ी फिल्मों ने धमाल मचाया। उरी और सिंबा जैसी फिल्मों से शुरू हुआ साल का सफर कबीर सिंह, वॉर जैसी फिल्मों की धाकड़ कमाई का गवाह बना। बॉलीवुड में कम बजट की फिल्मे बॉक्स ऑफिस (Box office) पर हिट साबित हुई। आने वाले साल में भी कुछ बड़े बजट की फिल्में रिलीज होने वाली हैं जिसपर सभी नजर रहेगी।

छपाक
मेघना गुलजार के निर्देशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘छपाक’ का जब पहला पोस्टर रिलीज किया गया तो दीपिका को पहचानना मुश्किल हो गया। फिल्म में दीपिका एसिड पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल के किरदार में दिखाई देंगी। दीपिका के साथ फ़िल्म में विक्रांत मैसी भी हैं. फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। फैंस दीपिका की इस फिल्म को अभी से सुपरहिट और साल 2020 की बेस्ट फिल्म बता रहे हैं। फिल्म को फॉक्स स्टार, दीपिका पादुकोण का ‘केए एंटरटेनमेंट’ और मेघना गुलजार मिलकर प्रोड्यूसर कर रहे हैं।

‘आरआरआर’
ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली’ के डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli ) ‘आरआरआर’ से लौट रहे हैं। फिल्म ‘आरआरआर’ में तेलुगु सिनेमा के दो सबसे बड़े सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) और जूनियर एनटीआर (Jr NTR) एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। RRR को राजामौली, राम चरण और रामा राव से जोड़ा गया है। बता दें कि फिल्म आरआरआर का पूरा नाम ‘रामा रावणा राज्यम’ है। कहना जरूरी नहीं है कि फिर भी बता दें कि बाहुबली की तरह यह फिल्म भी नए-नए एक्शन और रोमांच से भरपूर होगी। फिल्म जुलाई 2020 को रिलीज होगी। इसमें आलिया भट्ट भी नजर आने वाली हैं।

तख्त
करण जौहर द्वार निर्देशित ‘तख्त’ में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, करीना कपूर ख़ान, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर हैं। यह फिल्म भी अगले साल रिलीज हो सकती है। स्टारकास्ट के अलावा फिल्म भी बड़े बजट की है। इस फिल्म का स्क्रीनप्ले सुमित रॉय ने लिखा है, जबकि डायलॉग्स हुसैन हैदरी ने लिखे हैं। धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही ये फिल्म अब तक की सबसे महंगी फिल्म मानी जा रही है। फिल्म की शूटिंग राजस्थान और गुजरात की अलग अलग लोकेशंस पर होगी।

लाल सिंह चड्ढा
आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म “लाल सिंह चड्ढा” क्रिसमस 2020 पर रिलीज होने के लिए तैयार है। आमिर इस फिल्म में एक पंजाबी की भूमिका निभा रहे है, जिसके लिए वह शारीरिक ट्रांस्फोर्मेशन से भी गुजर रहे है। अतुल कुलकर्णी लिखित इस फिल्म को अद्वैत चंदन निर्देशित कर रहे हैं जो इसके पहले सीक्रेट सुपरस्टार बना चुके हैं। यह फिल्म साल 1994 में आई हॉलीवुड क्लासिक और कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘फॉरेस्ट गम्प’ से प्रेरित है। फॉरेस्ट गम्प’ (1994) ने छह ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किए थे। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

राधे
दुनिया भर में सलमान खान के जबरा फैंस को सरप्राइज देते हुए निर्देशक प्रभु देवा और सुपरस्टार सलमान खान की पॉवरपैक जोड़ी इस साल क्रिसमस पर ‘दबंग 3’ और अगले साल ईद पर ‘राधे’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। फिल्म ‘राधे’ भी प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित और सलमान खान एवं सोहेल खान द्वारा निर्मित होगी। इस फिल्म में सलमान के साथ दिशा पाटनी नजर आने वाली हैं।