देश में 15 दिन में बढ़े एक लाख से ज्यादा मरीज, अब संख्या 2 लाख के पार

# ## National

नई दिल्ली। केंद्र व राज्य सरकारों की तमाम कोशिशों के बाद भी कोरोना मरीजों का आंकड़ा 2 लाख के पार पहुंच गया है। भारत में पिछले 15 दिनों में एक लाख नए मरीज हो गए। जबकि पहले एक लाख केस होने में 108 दिन लगे थे। कोरोना मरीजों के बढ़ते आंकड़े के बीच राहत की खबर यह है कि इस बीमारी से ठीक होने वालों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। अब कोरोना से रिकवरी रेट 50 फीसदी हो गया है।

15 दिन पहले थे एक लाख मरीज
स्वास्थ्य मंत्रालय 19 मई को सुबह देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1 लाख 1 हजार 139 बताया था, जिसमें 3163 लोगों की मौत हो गई थी। 15 दिन बाद यानी आज देश में कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा 2 लाख को पार कर गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 3 जून सुबह रिपोर्ट के मुताबिक, देश में कुल मरीजों की संख्या 2 लाख 7 हजार 615 है। इसमें से 5 हजार 815 लोगों की मौत हो चुकी है।