दुल्हन बनकर बप्पा के दरबार पहुंचीं दीपिका पादुकोण

Fashion/ Entertainment

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हाल ही में फिल्म 83 की शूटिंग पूरी करने के बाद स्वदेश लौटे। दोनों स्टार एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किए थे। बुधवार की दीपिका पादुकोण बप्पा के दरबार में आशीर्वाद लेने पहुंचीं। इस दौरान वो नई नवेली दुल्हन की तरह की दिख रही थीं। उनकी खूबसूरती देखती ही बन रही थी।
मुंबई में दीपिका पादुकोण लालबागचा राजा के पंडाल में पहुंचीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने बप्पा के दर्शन किए और हाथ जोड़कर उन्हें प्रणाम किया। कुछ देर तक उन्होंने वहां पूजा-अर्चना की। उन्हें देखने के लिए फैंस बेताब दिखे।
इस दौरान दीपिका ने गोल्डन कलर की साड़ी पहन रखी थी जिसके बॉर्डर पर हैवी इम्बोडरी थी। उन्होंने अपने लुक को बड़े इयररिंग्स और टाइट हेयर के साथ कम्पलीट किया था।
इस परिधान में दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनका यह पारंपरिक लुक चार चांद लगा रहा था। इस दौरान उन्होंने बड़ी विनम्रता के साथ गणपति के दर्शन किए।
बता दें कि दीपिका पादुकोण जल्द फिल्म छपाक में दिखाई देंगीं। यह फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल पर आधारित है। इस फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है। इसके अलावा फिल्म 83 में दीपिका ने कपिल देव की पत्नी की किरदार निभाया है।