- पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए डॉ राजेश्वर सिंह वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत 100 पौधे लगाएंगे। यह पहल Net Zero Sarojini Nagar के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
- इसके अतिरिक्त युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए डॉ राजेश्वर सिंह द्वारा 10 नए Youth Clubs की स्थापना की जाएगी और उन्हें Sports Kits प्रदान की जाएंगी। सरोजनीनगर में अब तक 282 Sports Clubs को स्थापित कर खेल सामग्री उपलब्ध कराई जा चुकी है।
- इस अवसर पर डॉ राजेश्वर सिंह विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं और नागरिकों के साथ संवाद भी करेंगे, जिसमें सरोजनीनगर के आगामी विकास की रूपरेखा पर चर्चा होगी।
- चार वर्षों की यह यात्रा जनता के विश्वास और सहयोग की शक्ति का प्रतीक है। डॉ राजेश्वर सिंह ने कहा कि सरोजनीनगर को शिक्षित, सशक्त, सुरक्षित और हरित क्षेत्र बनाने के संकल्प के साथ विकास की यह यात्रा आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
- चार वर्ष की जनसेवा पर सरोजनीनगर में ‘आभार दिवस’ आज, विकास की नई योजनाओं का होगा शुभारंभ
लखनऊ। सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के जनसेवा के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 11 मार्च को सरोजनीनगर में “आभार दिवस” मनाया जाएगा। जनता के विश्वास, सहयोग और सहभागिता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से आयोजित यह कार्यक्रम विधायक आवास, सेक्टर-के, 950, आशियाना में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। इस अवसर पर शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, युवा विकास, सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कई महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का शुभारंभ किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा तीन नए Ran Bahadur Singh (RBS) Digital Education & Youth Empowerment Centres का लोकार्पण किया जाएगा। इन केंद्रों के माध्यम से युवाओं को कंप्यूटर शिक्षा, डिजिटल स्किल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित शिक्षण और रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। इससे पहले सरोजनीनगर में 14 आरबीएस डिजिटल सेंटर स्थापित किए जा चुके हैं, जिनसे बड़ी संख्या में युवा लाभान्वित हो रहे हैं।
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए 10 नए तारा शक्ति सिलाई केंद्रों की स्थापना भी की जाएगी। सरोजनीनगर में पहले से संचालित 162 तारा शक्ति सिलाई केंद्रों के माध्यम से अब तक 1700 से अधिक सिलाई मशीनें वितरित की जा चुकी हैं, जिससे अनेक महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं।
डिजिटल शिक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न विद्यालयों में स्मार्ट क्लासेस का विस्तार भी किया जाएगा। वर्तमान में सरोजनीनगर के 43 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास स्थापित की जा चुकी हैं, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षा का लाभ मिल रहा है।
कार्यक्रम में मेधावी सम्मान समारोह भी आयोजित होगा, जिसमें 25 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप और 50 विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान की जाएगी। सरोजनीनगर में अब तक 1700 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जा चुका है।
पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए आरडब्ल्यूए में लाइब्रेरी स्थापना अभियान को भी आगे बढ़ाया जाएगा। इस क्रम में पांच नई आरडब्ल्यूए में लाइब्रेरी स्थापित की जाएंगी। सरोजनीनगर में अब तक 42 आरडब्ल्यूए में लाइब्रेरी स्थापित की जा चुकी हैं।
सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए “सेफ सरोजनीनगर” अभियान की शुरुआत की जाएगी, जिसके तहत 1000 हेलमेट वितरित किए जाएंगे। वहीं पर्यावरण संरक्षण के लिए “नेट जीरो सरोजनीनगर” की दिशा में वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत 100 पौधे लगाए जाएंगे।
युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए 10 नए यूथ क्लब स्थापित किए जाएंगे और उन्हें स्पोर्ट्स किट भी प्रदान की जाएगी। सरोजनीनगर में अब तक 282 स्पोर्ट्स क्लब स्थापित कर खेल सामग्री उपलब्ध कराई जा चुकी है।
इस अवसर पर डॉ. राजेश्वर सिंह सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं और क्षेत्रवासियों के साथ संवाद भी करेंगे और सरोजनीनगर के आगामी विकास की रूपरेखा पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि चार वर्षों की यह यात्रा जनता के विश्वास और सहयोग का परिणाम है और सरोजनीनगर को शिक्षित, सशक्त, सुरक्षित और हरित क्षेत्र बनाने का संकल्प आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।
