ट्रम्प ने व्हाइट हाउस से विदाई में लिखा बाइडेन को खत, प्रेसिडेंट नहीं बताऊंगा क्या है चिट्ठी में

International

(www.arya-tv.com) डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस से विदाई लेते वक्त नए राष्ट्रपति जो बाइडेन के नाम एक लेटर छोड़ा। इसमें क्या लिखा है, यह साफ नहीं हो पाया। इसकी वजह यह है कि न तो खुद बाइडेन इसकी जानकारी दे रहे हैं और न व्हाइट हाउस इस खत का मजमून बताने तैयार है। आधुनिक अमेरिकी इतिहास में अब यह परंपरा जैसी हो गई है।

पूर्व राष्ट्रपति नए राष्ट्रपति के नाम ओवल ऑफिस की डेस्क पर लेटर छोड़कर जाते हैं। जॉर्ज बुश ने बिल क्लिंटन के नाम जो लेटर छोड़ा थाए उसे क्लिंटन की पत्नी हिलेरी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। यह काफी लोकप्रिय हुआ था। जब इस बारे में बाइडेन से पूछा गया तो उन्होंने कहा. हांए ट्रम्प मेरे लिए एक खत छोड़कर गए हैं।

इसमें उदारता वाली बातें हैं। यह पर्सनल लेटर है लिहाजाए इसमें क्या लिखा हैए यह जानकारी मीडिया को नहीं दे सकता। मुझे पहले ट्रम्प से बातचीत करनी होगी। व्हाइट हाउस ने भी लेटर मिलने की पुष्टि की है। हालांकिए बाइडेन और ट्रम्प की मुलाकात या फोन पर बातचीत का फिलहालए कोई प्लान नहीं है।

इसकी पुष्टि व्हाइट हाउस के प्रेस सेक्रेटरी जेन पास्की ने भी की। पूर्व उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने भी नई वाइस प्रेसिडेंट कमला हैरिस के नाम एक खत छोड़ा है। इसकी पुष्टि भी व्हाइट हाउस ने की है। अमेरिका में कुछ साल से यह परंपरा जैसी हो गई है कि पूर्व राष्ट्रपति व्हाइट हाउस के नए मुखिया को एक खत लिखकर जाते हैं।

इसे नोट कहा जाता है। जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने बराक ओबामा के नाम खत छोड़ा था। इसमें उन्हें शुभकामनाएं दी गई थीं। देश की उम्मीदों के बारे में आगाह किया गया था। 2017 में जब ओबामा ने ओवल ऑफिस छोड़ा तो ट्रम्प के नाम लेटर छोड़ा। इसमें लिखा था. राष्ट्रपति अस्थायी होते हैं। हमारी भूमिका लोकतांत्रिक संस्थाओं के पालकों की तरह होती है।

कानून का शासन होए शक्तियों का बंटवारा हो और सभी को बराबरी मिलनी चाहिए। हम वही और उतनी ही मजबूत विरासत छोड़कर जानी चाहिए जो हमें विरासत में मिली थी।