इन बेशकीमती सिक्कों की कीमत जानकर यकीन नहीं करेंगे आप

# Business

हर सिक्के पर उसकी कीमत लिखी होती है। कोई भी सिक्के के लिए उसपर लिखी कीमत से ज्यादा नहीं चुकाता। लेकिन कुछ सिक्के ऐसे भी हैं जिनके लिए लोग इतनी ज्यादा रकम चुकाने के लिए राजी हो जाते हैं कि एकबारगी यकीन करना भी मुश्किल हो जाता है। इन सिक्कों का ऐतिहासिक महत्व होता है और यही इन्हें बेशकीमती भी बनाते हैं। ये सिक्के अब चलन में नहीं हैं, लेकिन आज के डिजिटल करेंसी के इस दौर में इन प्राचीन सिक्कों के लिए लोग मोटी रकम चुकाने के लिए तैयार हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ सिक्कों के बारे में।

द फ्लोइंग हेयर डॉलर (The Flowing Hair Silver/Copper Dollar)
द फ्लोइंग हेयर सिल्वर/कॉपर डॉलर न्यू जर्सी का दुर्लभ सिक्का है। आप ये जानकर हैरान होंगे कि साल 2013 में फ्लोइंग हेयर डॉलर 10 मिलियन डॉलर यानी करीब 71 करोड़ रुपये में बिका था। चलन में नहीं होने के बावजूद यह इतना महंगा इसलिए बिका क्योंकि यह बेहद प्राचीन और दुर्लभ है। यह सिक्का 1794-95 में प्रचलन में आया था। फ्लोइंग हेयर डॉलर 90 फीसदी चांदी और 10 फीसदी तांबे का बना है। यह सिक्का स्वतंत्रता का प्रतीक है। इसकी सबसे खास बात ये है कि यह अमेरिका के संघीय सरकार द्वारा जारी किया गया पहला डॉलर सिक्का है और इसको रॉबर्ट स्कॉट ने डिजाइन किया था।
1933 डबल ईगल (1933 Double Eagle)
1933 डबल ईगल सिक्का बेशकीमती है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह सोने का बना है। प्रचलन में आने के एक साल बाद ही पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रेंकलिन डी रूजवेल्ट ने इसे बैन कर दिया था। साल 2002 में इस सिक्के की नीलामी हुई थी, जिसमें यह 7.6 मिलियन डॉलर यानी करीब 53.96 करोड़ रुपये में बिका था। इसे ऑगस्टस सेंट गौडेंस ने डिजाइन किया था। सिक्के में लेडी लिबर्टी को मशाल और जैतून शाखा पकड़े हुए दर्शाया गया है।
1344 एडवर्ड III फ्लोरिन (1344 Edward III florin)
एडवर्ड III फ्लोरिन विश्व के सबसे दुर्लभ सिक्कों में से एक है। मौजूदा समय में इसके केवल तीन नमूने अस्तित्व में हैं। इसे एडवर्ड III फ्लोरिन ने साल 1344 में शुरू किया था। साल 2006 में एक एडवर्ड III फ्लोरिन सिक्के की नीलामी हुई थी और बाकी दो सिक्कों को ब्रिटिश संग्रहालय में प्रदर्शित करने के लिए लगाया गया है l मौजूदा समय में इसका मूल्य 6.8 मिलियन डॉलर यानी करीब 48.28 करोड़ रुपये है।